देश की खबरें | दिल्ली में लोगों पर गोलियां चलाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली में लाल किला इलाके के समीप अंगूरी बाग में लोगों पर गोलियां चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली, दो फरवरी उत्तरी दिल्ली में लाल किला इलाके के समीप अंगूरी बाग में लोगों पर गोलियां चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि गोलीबारी में तीन घायल हुए थे लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान शहजादा फरीद (30), शादाब (31) और शाहबाज उर्फ बादशाह (30) के रूप में की गयी है और सभी उत्तरपूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर के चौहान बांगर के रहने वाले हैं।

यह घटना सोमवार रात को हुई जब शाहिद अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था और एक स्कूटर ने दुर्घटनावश उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटर पर दो आरोपी सवार थे।

पुलिस ने बताया कि शाहिद की मोटरसाइकिल को मामूली नुकसान पहुंचा तो उसने आरोपियों से उसकी मरम्मत कराने के लिए कहा और इसके बाद उनके बीच बहस शुरू हो गयी। जैसे ही स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे तो शादाब ने पिस्तौल निकाल ली और एक गोली हवा में तथा चार गोली जनता पर चलायी।

उन्होंने बताया कि घटना में आबिद, अमन और दिलफराज के पैर, जांघ और पीठ में चोटें आयी तथा उनका इलाज चल रहा है। इनमें से आबिद, शाहिद का भाई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक मोबाइल फोन तथा दो दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान करने तथा घटनाक्रम पता लगाने में मदद मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू