देश की खबरें | दिल्ली के विजय विहार में हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के विजय विहार स्थित एक पार्क में 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली के विजय विहार स्थित एक पार्क में 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 29 जून की सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि विजय विहार के महाराणा प्रताप पार्क में एक शव पड़ा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक मृत अवस्था में पड़ा था और उसके दोनों हाथ एक सफेद गमछे से पीछे की ओर बंधे हुए थे। यह दर्शाता है कि उसे पहले काबू में किया गया और फिर पूर्व-नियोजित तरीके से मारा गया।’’

उन्होंने बताया कि उसी दिन विजय विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कई टीम का गठन किया गया जिन्होंने अपराध स्थल की जांच की, आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि जांच में अहम सुराग मिले।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लगातार जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर इस अपराध के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने रखा 222 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Team India Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किस समय होंगे भारत के मुकाबले

England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Satta Bazar Favourite: कार्डिफ में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, जानें कौन सी टीम बनी फेवरेट