देश की खबरें | गुजरात की कंपनी पर ईडी के छापे में तीन लोग गिरफ्तार; करोड़ों के हीरे बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बताया कि उसने ‘चीन द्वारा नियंत्रित’ ऋण देने वाले मोबाइल एप्लीकेशन से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत गुजरात की एक कंपनी पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, तीन मार्च प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बताया कि उसने ‘चीन द्वारा नियंत्रित’ ऋण देने वाले मोबाइल एप्लीकेशन से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत गुजरात की एक कंपनी पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एजेंसी ने बताया कि इस दौरान 25 लाख रुपये नकद तथा 10 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे और सोना बरामद किया है।

संघीय जांच एजेंसी ने बताया कि उसने सागर डायमंड्स लिमिटेड, आरएचसी ग्लोबल एक्सपोर्टस लिमिटेड, उसके निदेशकों वैभव दीपक शाह और उनके सहयोगियों के सूरत सेज (विशेष आर्थिक जोन), अहमदाबाद और मुंबई स्थित 14 परिसरों की तलाशी ली।

यह जांच धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत ‘पावर बैंक ऐप’ (मोबाइल एप्लीकेशन) के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले से जुड़ी है। इस ऐप से कथित रूप से हजारों आम लोगों से ठगी की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि ऋण देने वाले इस ऐप का संचालन ‘‘चीनी नागरिकों द्वारा भारत में मौजूद उनके सहयोगियों वैभव दीपक शाह और सागर डायमंड्स लिमिटेड की मदद से किया जा रहा था।’’

एजेंसी ने दावा किया है कि ऐपी की मदद से की गई इस कथित धोखाधड़ी से से मिला धन बीएसई में सूचीबद्ध कंपनी सागर डायमंड्स लिमिटेड और अन्य के पास गया।

जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘सूरत सेज में स्थित कई निर्माण कंपनियों की इकाइयां हीरों, बहुमूल्य पत्थरों और अन्य कीमती धातुओं के आयात/निर्यात में कीमतों को बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने में शामिल हैं और फर्जी आयात दिखाकर धन विदेश भेज रहे हैं।’’

एजेंसी ने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान पता चला कि बहीखाते में हजारों करोड़ रुपये कीमत के शेयर दिखाए गए हैं और पता चला की उनक कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर दिखायी गयी हैं, जबकि वास्तविक कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।’’

एजेंसी ने बताया कि सिंथेटिक मूंगा को भी बहुमूल्य पत्थरों के रूप में दिखाया गया था।

एजेंसी ने कहा कि तलाशी के दौरान 25 लाख रुपये नकद, 10 करोड़ रुपये कीमत के हीरे, सोना और अन्य कीमती वस्तुएं , डिजिटल उपकरण, ‘फर्जी’ आयात/निर्यात से जुड़े दस्तावेज मिले।

ईडी ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड