Delhi: राजधानी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सीमावर्ती कापसहेड़ा क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

क्राइम सीन (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, आठ जुलाई: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सीमावर्ती कापसहेड़ा क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के रहने वाले प्राकृत संधू (35) के अलावा रोहित (20) और उसके पिता बिनोद ठाकुर (62) के रूप में की गयी है. रोहित और बिनोद दोनों ही बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं.

समालखा का रहने वाला संदीप महतो नामक एक किशोर बुधवार को मृत पाया गया था. एक खेत में घुसने को लेकर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस को शाम करीब पांच बजे उसका शव बरामद होने की जानकारी मिली. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि शव की पीठ पर घाव और हाथ के पिछले हिस्से पर कटने के निशान थे.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक जांच में यह पता चला है कि बुधवार को सुबह करीब 11 बजे संदीप अपने दो दोस्तों के साथ एक खेत में घुसा था. यह खेत संधू का है.

खेत की निगरानी कर रहे गार्ड ने सोचा कि तीनों लोग चोरी करने के उद्देश्य से खेत में घुसे हैं. उसने संदीप को पकड़ लिया, जबकि उसके दो दोस्त भागने में कामयाब रहे.

उस समय संधू भी वहां मौजूद था. जांच में यह पता चला है कि संदीप की डंडों से पिटाई की गयी और उनमें से एक चोट उसके सिर पर भी लगी. जब संदीप भागने की कोशिश कर रहा था तो कुछ कुत्तों ने भी उसे काट लिया. संदीप खेत से करीब 50 से 60 मीटर की दूरी पर गिर गया और वहीं उसकी मौत हो गयी.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य आशय) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस के मुताबिक जांच में यह पता चला है कि संधू, रोहित और बिनोद ठाकुर ने मिलकर संदीप की पिटाई की, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड