देश की खबरें | ठाणे में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले के कसारा इलाके में 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में मुंबई के घाटकोपर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, तीन अगसत महाराष्ट्र के नासिक जिले के कसारा इलाके में 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में मुंबई के घाटकोपर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नासिक-मुंबई राजमार्ग पर कामदीपाड़ा गांव में 30 जुलाई को एक पुल के पास व्यक्ति का शव मिला था।

ठाणे के पुलिस अधीक्षक डी एस स्वामी ने कहा, ''कसारा पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी, हालांकि बाद में इसकी जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई।''

उन्होंने बताया कि तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने घाटकोपर में संदिग्धों पर नजर रखी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान विजय विभीषण जाधव (35) के रूप में हुई थी। वह घाटकोपर का निवासी था।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच करने पर पता चला कि कमरे को लेकर हुए विवाद के कारण उसकी हत्या की गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पाया कि मुख्य आरोपी मनोज चंद्रसेन पवार (33) ने अपने साथियों नूरमोहम्मद गुलाम हुसैन चौधरी (19) और ऋतिक संजय पांडे (22) के साथ मिलकर घाटकोपर में जाधव की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को कसारा में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी