देश की खबरें | जाति जनगणना के दौरान कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर बेंगलुरु में तीन अधिकारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु नगर निकाय में कार्यरत तीन अधिकारियों को अनुसूचित जाति (एससी) के लिए जाति जनगणना करते समय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

बेंगलुरु, तीन जुलाई बेंगलुरु नगर निकाय में कार्यरत तीन अधिकारियों को अनुसूचित जाति (एससी) के लिए जाति जनगणना करते समय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि अगर लोगों को डर है कि सर्वेक्षण ठीक से नहीं हो रहा है, तो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, "क्या ऑनलाइन आवेदन करने में कोई दिक्कत है? हम गणना ऑनलाइन करेंगे या घर-घर जाकर या शिविरों में करेंगे। आपको बस तीनों में से किसी भी माध्यम का इस्तेमाल करके अपनी जाति बतानी होगी। यह केवल अनुसूचित जाति से संबंधित है।"

जानकारी के मुताबिक, जिन तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें रमेश, पेद्दाराजू और सी सेंथिल कुमार शामिल हैं, जो बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के राजस्व प्रभाग में कार्यरत हैं।

बीबीएमपी के क्षेत्रीय आयुक्त (पूर्वी जोन) स्नेहल आर की ओर से दो जुलाई को जारी निलंबन आदेश के अनुसार, राजस्व निरीक्षक रमेश और कर संग्रहकर्ता पेद्दाराजू को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था कि उनके अधीन काम करने वाले गणना कर्मचारी घर के निवासियों से संपर्क करने और यह पुष्टि करने के बाद घरों पर स्टिकर चिपकाएं कि सर्वेक्षण पूरा हो गया है।

इस आदेश की प्रति बृहस्पतिवार को मीडिया के साथ साझा की गई।

आदेश में कहा गया है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये डेटा अपलोड करना था, लेकिन यह पाया गया कि घर-घर जाकर स्टिकर चिपकाने के काम में शामिल गणनाकार और कर्मचारी एचआरबीआर लेआउट में संबंधित घरों के मालिकों और निवासियों से संपर्क किए बिना मनमाने ढंग से स्टिकर चिपका रहे थे।

आदेश के मुताबिक, यह भी पाया गया कि अधिकारी इस बात पर ध्यान देने में नाकाम रहे और उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना एवं लापरवाह रवैया दिखाया।

आदेश में कहा गया है कि चूंकि, अधिकारियों की ओर से कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती गई, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

एक अन्य आदेश के अनुसार, इसी तरह राजराजेश्वरी बीबीएमपी जोन में कार्यरत कर संग्रहकर्ता सेंथिल कुमार ने भी लापरवाही से काम किया, जिसके बाद उन्हें भी निलंबित करने का फैसला लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान