देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के तीन नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 7,632 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पोर्ट ब्लेयर, 10 अक्टूबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 7,632 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीन नये मामलों में से एक का पता यहां वीर सावरकर हवाईअड्डे पर जांच के दौरान और दो अन्य का पता संक्रमितों के संपर्कों की जांच के दौरान चला।

केंद्र शासित प्रदेश में दो और मरीजों के कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 7,492 हो गई है।

द्वीपसमूह में फिलहाल 11 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है और ये सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं। दो अन्य जिले - उत्तर और मध्य अंडामन और निकोबार अब कोविड-19 से मुक्त हैं।

अधिकारी ने बताया कि किसी नये मरीज की मौत नहीं होने से यहां मृतक संख्या 129 बनी हुई है। प्रशासन ने अब तक यहां 5,67,652 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की है और कुल संक्रमण दर 1.34 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अब तक 4,56,241 लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है जिसमें से 2,91,269 को पहली खुराक जबकि 1,64,972 लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू