देश की खबरें | लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र-शासित प्रदेश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 28,208 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लेह, 22 मार्च लद्दाख में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र-शासित प्रदेश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 28,208 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, लद्दाख में कोविड-19 महामारी से अब तक 228 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 168 मौतें लेह और 60 मौतें करगिल जिले में हुई हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को केंद्र-शासित प्रदेश में संक्रमण से मौत का एक भी मामला नहीं दर्ज किया गया।

अधिकारी के अनुसार, लद्दाख में मिले कोविड-19 के कुल मरीजों में से अब तक 27,944 स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों नए मामले लेह जिले में दर्ज किए गए हैं, जबकि लद्दाख में 224 नमूनों की कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में फिलहाल उपचाराधीन 36 मरीजों में से 34 लेह, जबकि दो करगिल के हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू