देश की खबरें | पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड ने सर्वश्रेष्ठ वन्य जीवन स्थल, सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन स्थल और सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थल का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर देश में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड ने सर्वश्रेष्ठ वन्य जीवन स्थल, सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन स्थल और सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थल का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया।

सरकारी बयान के अनुसार, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए । उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पुरस्कार ग्रहण किए। पर्यटन सर्वेक्षण एवं पुरस्कार कार्यक्रम में भारत के बेहतरीन पर्यटन स्थलों को 9 श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार दिये गये। इनमें से उत्तराखंड को तीन पुरस्कार हासिल हुए हैं।

उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को सर्वश्रेष्ठ वन्य जीवन स्थल, ऋषिकेश को सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन स्थल और केदारनाथ को सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थल घोषित किया गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की जा रही है।’’

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा “ कोरोना के बाद से उत्तराखंड पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म और आयुष के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। उत्तराखंड अपने प्राकृतिक सौंदर्य से सदियों से देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है।’’

उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं तथा रोमांच के शौकीनों के लिए उत्तराखंड पसंदीदा जगहों में शामिल हो रहा है।

सतपाल महाराज ने कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए हम साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम भी कर रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\