देश की खबरें | पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और उनके भाइयों के अपहरण के मामले में तीन और लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में भूमि विवाद को लेकर पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रवीण और उनके दो भाइयों के अपहरण के संबंध में सोमवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 11 जनवरी हैदराबाद में भूमि विवाद को लेकर पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रवीण और उनके दो भाइयों के अपहरण के संबंध में सोमवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किये गए लोगों में आंध्र प्रदेश की पूर्व मंत्री भूमा अखिला प्रिया का निजी सहायक शामिल है। प्रिया को पहले पहले ही छह जनवरी को गिरफ्तार कर यहां एक जेल भेजा जा चुका है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किये गए लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

पांच जनवरी की रात 15 लोग खुद को आयकर विभाग के अधिकारी बताकर फर्जी तलाशी वारंट के साथ छापेमारी का बहाना बनाकर बोवनपल्ली में प्रवीण के घर में घुसे और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को एक कमरे में बंद करने के बाद प्रवीण तथा उनके भाइयों का अपहरण कर लिया।

पुलिस ने तीनों को छुड़ा लिया।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने पत्रकारों से कहा कि जांच के दौरान पता चला कि अखिला प्रिया ने जमीन हड़पने या अपहृत भाइयों से फिरौती मांगने के लिये फिलहाल फरार चल रहे अपने पति भार्गव राम तथा अन्य के साथ मिलकर अपराध कि योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

विवाद यहां हफीजपेट में स्थित 25 एकड़ भूमि को लेकर है, जो प्रवीण ने 2016 में खरीदी थी।

पुलिस ने कहा कि अपहरण में कथित रूप से शामिल तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि अखिला प्रिया के कहने पर उन्होंने घर की टोह लेकर अपराध में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान लगभग 19 लोगों के नाम सामने आए हैं। उनके बारे में तफ्तीश चल रही है।

इस बीच, एक स्थानीय अदालत ने अखिला की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त