देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत, संक्रमण के 77 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में तीन और लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई जबकि संक्रमण के 77 नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 3,140 हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जियो

चंडीगढ़, 14 जून पंजाब में तीन और लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई जबकि संक्रमण के 77 नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 3,140 हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मौत के दो मामले संगरूर और तीसरा मामला पठानकोट का है।

यह भी पढ़े | GSEB HSC General Result 2020: 12वीं बोर्ड की आर्ट्स और कामर्स के परिणाम कल सुबह 8 बजे होंगे घोषित, gseb.org पर ऐसे करें रिजल्ट चेक.

इसी के साथ राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 67 हो गई है।

नए मामलों में सर्वाधिक 22 मामले लुधियाना से सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | UP 10th 12th Board Results 2020: यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे 27 जून को upresults.nic.in पर होंगे जारी.

अमृतसर में 13 नए मामले सामने आए हैं जबकि मोहाली और पटियाला में 10-10, संगरूर और पठानकोट में पांच-पांच, तरण-तारण, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर और होशियारपुर में दो-दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 29 संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद अपने घर चले गए।

राज्य में फिलहाल 717 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट