राजस्थान में कोरोना वायरस से 3 और संक्रमितों की हुई मौत, 48 नए मामले दर्ज

राजस्थान में कोरोना वायरस से रविवार को तीन और लोगों की मौत हो गई. इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 234 हो गई है. साथ ही 48 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 10385 हो गई. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

कोरोना से जंग | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

जयपुर, 7 जून: राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) से रविवार को तीन और लोगों की मौत हो गई. इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 234 हो गई है. साथ ही 48 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 10385 हो गयी. संक्रमितों में से 2545 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है. अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे तक जयपुर में दो और बारां में एक और मरीज की मौत हो गई.

अन्य राज्यों के दो और रोगियों की भी यहां मौत हुई है. इससे राज्य में मरने वालों की संख्या 234 हो गई है. केवल जयपुर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 108 हो गई है जबकि जोधपुर में 21 और कोटा में 18 रोगियों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 12 रोगियों की भी यहां मौत हुई है. वहीं रविवार सुबह साढे दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 48 नये मामले सामने आये है.

यह भी पढ़ें: COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 68 लाख के पार, अब तक संक्रमण से 4 लाख से अधिक की हुई मौत

इनमें जयपुर में 24, भरतपुर में चार, झुंझुनूं और कोटा में तीन-तीन, चित्तोडगढ़ और अन्य राज्यों से दो-दो तथा अलवर, बांसवाडा, भीलवाडा, दौसा, जालौर, नागौर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टौंक, और झालावाड में एक-एक मामला सामने आया.

राजधानी जयपुर में रविवार को 24 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2212 हो गई. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर तथा जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट