विदेश की खबरें | सिंगापुर में भारतीय पर्यटक को 12 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में तीन महीने की जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में एक भारतीय पर्यटक को 12 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने और उसे सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के मामले में तीन महीने कैद की सजा सुनाई गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 17 मई सिंगापुर में एक भारतीय पर्यटक को 12 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने और उसे सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के मामले में तीन महीने कैद की सजा सुनाई गई है।

चैनल न्यूज एशिया (सीएनए) की खबर के अनुसार, 25 वर्षीय प्रमेंदर ने शुक्रवार को 14 वर्ष से कम उम्र की बच्ची से अश्लील कृत्य के प्रयास करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप को स्वीकार कर लिया है।

सीएनए की खबर के अनुसार, प्रमेंदर पर आरोप है कि उसने 31 मार्च को पीड़िता का जालान बेसर स्विमिंग कॉम्प्लेक्स के शौचालय तक पीछा किया।

जालान बेसर स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में बच्ची अपने परिवार को साथ आई थी।

खबर के अनुसार, प्रमेंदर ने बच्ची का फोन लिया और उसका इंस्टाग्राम अकाउंट खोला, फिर उसने अपने अकाउंट को उस बच्ची के अकाउंट से फॉलो किया। इसके बाद, उसने इंस्टाग्राम पर लड़की को 13 आपत्तिजनक संदेश भेजे। जब बच्ची ने ये संदेश देखे, तो वह डर गई और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को इस घटना की जानकारी दी।

पीड़िता की मां ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दो अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज