देश की खबरें | सुलतानपुर में मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस ने शहर क्षेत्र में एक मुठभेड़ के बाद कथित तौर पर लूट में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

सुलतानपुर (उप्र), 24 अप्रैल उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस ने शहर क्षेत्र में एक मुठभेड़ के बाद कथित तौर पर लूट में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और तीनों बदमाश घायल हो गए हैं।

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उन्होंने कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सौरमऊ गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर उसका बैग लूटने वाले बदमाशों राहुल उर्फ रंजीत मिश्रा, सचिन जायसवाल और शुभम जायसवाल को शनिवार रात को घेरने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि इस पर बदमाशों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाई और बदले में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें तीनों बदमाश और आरक्षी रोहित यादव घायल हो गए।

मिश्रा ने बताया कि इनके पास से दो तमंचे, कारतसू और चाकू बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड