देश की खबरें | मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और उनमें से दो के पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 20 मार्च मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और उनमें से दो के पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने बुधवार को तेंगनोपाल जिले में प्रीपैक (प्रो) के सदस्य लैशराम तोम्बा सिंह (27) और कांगलेई यावोल कन्ना लुप के सदस्य युमनाम रोशन मेइती (33) को पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से 5.56 मिमी ‘लाइट मशीन गन (एलएमजी)‘, तीन एलएमजी मैगजीन, एक एलएमजी मैगजीन ड्रम, 194 गोलियां, 7.62 मिमी एके-56 राइफल, दो एके मैगजीन, 7.62 मिमी अग्नेयास्त्र के 125 राउंड और अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस ने एक अन्य अभियान में प्रतिबंधित ‘सोशलिस्ट रिवोल्यूशनरी पार्टी (सोरेपा)’ के सक्रिय सदस्य सलाम ब्रोजेन सिंह (47) को बिष्णुपुर जिले के सैंडंगखोंग से गिरफ्तार किया।

वह कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों से जबरन वसूली और धमकी देने में संलिप्त था।

पुलिस ने बताया कि प्राधिकारियों ने उसके पास से सोरेपा के नाम से जारी आठ मांगपत्र और बिष्णुपुर जिले के 38 स्कूलों की सूची बरामद की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त