कोरोना वायरस संबंधी व्हाइट हाउस कार्य बल के तीन सदस्यों को किया गया क्वारंटाइन

व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस कार्य बल के डॉ. एंथनी फॉसी समेत तीन सदस्यों ने कोविड-19 से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद अपने आप को पृथक-वास में रखने का फैसला किया है. तीनों व्यक्तियों को मंगलवार को सीनेट की एक समिति के समक्ष पेश होना था और अब वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 10 मई: व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस कार्य बल के डॉ. एंथनी फॉसी समेत तीन सदस्यों ने कोविड-19 से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद अपने आप को पृथक-वास में रखने का फैसला किया है. इससे एक बार फिर यह संकेत मिले हैं कि देश की सबसे सुरक्षित इमारत में काम करने वाले लोग भी इस विषाणु के प्रकोप से अछूते नहीं हैं.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीज के निदेशक और कार्य बल के अग्रणी सदस्य फॉसी कोरोना वायरस के बारे में लोगों को सीधे-सादे शब्दों में समझाने के लिए देशभर में पहचाने जाने लगे हैं. उनके अलावा रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक डॉ. रॉबर्ट रेडफील्ड और खाद्य एवं औषध प्रशासन के आयुक्त स्टीफन हान भी पृथक-वास में हैं.

यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: देश में थम नहीं रही COVID-19 की रफ्तार, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 62,939 हुआ, अब तक 2109 मरीजों ने तोड़ा दम

फॉसी के संस्थान ने बताया कि वह कोविड-19 की जांच में संक्रमित नहीं पाए गए हैं और उनकी रोज जांच की जाएगी. उसने बताया कि वह संक्रमित मरीज के बहुत कम संपर्क में आने की वजह से बहुत कम जोखिम में हैं और वह एहतियाती कदम उठाएंगे. संस्थान ने बताया कि वह घर पर रहेंगे और घर से काम करेंगे. अगर बुलाया गया तो वह व्हाइट हाउस जाएंगे और सभी एहतियात बरतेंगे.

सीडीसी ने शनिवार शाम को एक बयान में कहा कि उसके निदेशक डॉ. रॉबर्ट रेडफील्ड अगले दो हफ्तों के लिए घर से काम करेंगे. यह कदम तब उठाया गया, जब यह मालूम चला कि वह व्हाइट हाउस में एक व्यक्ति के ‘‘बहुत कम संपर्क’’ में आए थे, जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. बयान में बताया गया कि वह ठीक हैं और उन्हें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं.

इससे कुछ घंटों पहले खाद्य एवं औषध प्रशासन ने पुष्टि की कि एफडीए आयुक्त स्टीफन हान ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में आए, जो संक्रमित पाया गया और वह अगले दो हफ्तों के लिए पृथक-वास करेंगे. वह कोविड-19 संबंधी जांच में संक्रमित नहीं पाए गए हैं.

तीनों व्यक्तियों को मंगलवार को सीनेट की एक समिति के समक्ष पेश होना था और अब वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे. उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सचिव कैटी मिलर शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड