देश की खबरें | दिल्ली के जहांगीरपुरी में सशस्त्र हमला करने पर तलवार गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किये गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने तलवार गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो यहां जहांगीरपुरी इलाके में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों पर हिंसक हमले के सिलसिले में वांछित थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 मई दिल्ली पुलिस ने तलवार गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो यहां जहांगीरपुरी इलाके में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों पर हिंसक हमले के सिलसिले में वांछित थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हिमांशु, रोहन और कनिष्क उर्फ बुद्धा शूटर को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने 19 मई की रात को कुरैशी गिरोह के सदस्यों पर हमला किया था।
अधिकारी का कहना है कि कथित रूप से इलाके में दबदबा बनाने के लिए यह हमला किया गया था जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। हमलावरों के पास कथित तौर पर धारदार हथियार एवं देशी पिस्तौल थीं और उन्होंने दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलायी थीं।
पुलिस ने इस घटना के बाद जांच शुरू की थी।
अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को पता चला कि आरोपी हरिद्वार से लौट रहे हैं जिसके बाद एक पुलिस टीम ने गाजीपुर सीमा पर जाल बिछाया एवं तीनों को धर दबोचा।
पुलिस का कहना है कि शुरू में आरोपियों ने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से लगातार पूछताछ करने पर उन्होंने इस हमले में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।
उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए जांच चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)