देश की खबरें | झारखंड के लातेहार में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक ट्रक से मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत में छह साल के एक लड़के समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि तीन साल की एक लड़की घायल हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लातेहार (झारखंड), 26 नवंबर झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक ट्रक से मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत में छह साल के एक लड़के समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि तीन साल की एक लड़की घायल हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायल लड़की को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से करीब 90 किलोमीटर दूर चितारपुर गांव में यह हादसा हुआ।

बालूमठ थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि एक ही परिवार के चार सदस्य मोटरसाइकिल पर सवार थे और बालूमठ-चंद्र मार्ग पर एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह व्यक्ति, महिला और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। बालूमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक जांच के बाद लड़की को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स ले जाया गया।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विजय गांझू (28), देवंती देवी (26) और अमृत कुमार (छह) के रुप में हुई है जबकि घायल लड़की की पहचान अंकिता कुमार के तौर पर की गयी है। उनके अनुसार वे सभी चांदवा के अंगारा गांव के निवासी थे।

महतो ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा चालक एवं सहायक (हेल्पर) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज