देश की खबरें | गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद पंखिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद शाहजहांपुर जिले के कुख्यात पंखिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 14 अप्रैल गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद शाहजहांपुर जिले के कुख्यात पंखिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि रविवार रात इस मुठभेड़ में एक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को बिना किसी नुकसान के गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक चौथा सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी के मुताबिक, यह गिरोह गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय था और मार्च में लूट की कई घटनाओं में शामिल था। ऐसी ही एक घटना 26 मार्च की रात घटी जिसमें इस गिरोह ने एक फार्मा (दवा) कंपनी के कर्मचारी रजनीश शर्मा और अमराला गांव के एक निवासी पर हमला किया था।

तिवारी के अनुसार जब शर्मा अपनी पत्नी और बहन के साथ टहलने निकले थे, तब इन लुटेरों ने उनके ऊपर गोलियां चलायीं और महिलाओं की कान की बालियां छीनकर भाग गए थे। उसी रात, इस गिरोह ने अजित कुमार पर गोलियां चलायी थीं जिसमें अजित गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

डीसीपी का कहना है कि इसी तरह, 27 मार्च को सुबह चार बजे अज्ञात बदमाश विरेंद्र सिंह के घर में घुसे और एक महिला से सोने के आभूषण लूट लिये। इन घटनाओं के बाद संदिग्धों को पकड़ने के लिए कई टीम लगाई गई थीं।

तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इतवारी (27), भरत (37) और पदम (19) के रूप में की गई है जो शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। तिवारी के अनुसार सभी ने मार्च में मोदीनगर क्षेत्र में किये गये अपराध स्वीकार किए हैं।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान, इन आरोपियों ने बताया कि ये खुर्जा से सेरामिक बर्तन और सजावटी सामान के विक्रेता बनकर घूमते थे। वे पिछले महीने सिंकरी मेला के दौरान गाजियाबाद आए थे। पुलिस ने इनके पास से एक देसी तमंचा, एक कारतूस बरामद किया।

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने