देश की खबरें | संदीप बड़वासनिया गिरोह के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से संदीप बड़वासनिया गिरोह के तीन कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, 25 मार्च दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से संदीप बड़वासनिया गिरोह के तीन कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुंगेशपुर निवासी गौरव राणा (32) और अंकित चौधरी (32) तथा कुतुब गढ़ गांव निवासी रोहित (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, उनके पास से दो पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों हत्या समेत कई मामलों में शामिल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, संदीप बड़वासनिया गिरोह का शार्पशूटर गौरव अपने पुराने दुश्मन मुकेश राणा की हत्या करने के लिए अवैध हथियार खरीदने के वास्ते पैसों का इंतजाम करता रहा है।

उन्होंने कहा कि गौरव हत्या, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली और डकैती आदि के कई मामलों में शामिल रहा है।

विशेष प्रकोष्ठ में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आई प्रताप सिंह ने बताया कि उनके उत्तम नगर के भगवती गार्डन में होने का पता चला, जिसके बाद छापा मारा गया और उन्हें पकड़ लिया गया। उनके पास से अवैध हथियार मिले हैं।

साल 2014-15 में, अवैध तरीके से शराब की आपूर्ति करने वाले संदीप बड़वासनी ने अपने व्यापारिक प्रतिस्पर्धियों से बदला लेने के लिए हरियाणा के सोनीपत में अपना गिरोह बनाया था।

उसने इस दौरान कई लोगों की हत्या की। फरवरी 2017 में बड़वासनी की हत्या कर दी गई। इसके बाद गिरोह का संचालन अजय, रूपिंदर और गौरव कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट