जरुरी जानकारी | राजस्व खुफिया निदेशालय के प्रमुख बालेश कुमार समेत सीबीआईसी में तीन सदस्य नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के प्रमुख बालेश कुमार समेत तीन को शुक्रवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआई) में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के प्रमुख बालेश कुमार समेत तीन को शुक्रवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआई) में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने डी पी नागेन्द्र कुमार, बालेश कुमार और राजीव तलवार को सीबीआईसी सदस्य नियुक्त किये जाने को मंजूरी दी।

नागेन्द्र कुमार फिलहाल बेंगलुरु में प्रधान मुख्य आयुक्त (सीजीएसटी) हैं जबकि बालेश कुमार डीआरआई के प्रधान महानिदेशक और राजीव तलवार न्हावा शेवा सीमा शुल्क क्षेत्र दो, मुंबई में मुख्य आयुक्त हैं।

तीनों भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।

सीबीआईसी वित्त मंत्रालय के तहत काम करती है और यह सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष करों की शीर्ष नीति निर्माता संस्था है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\