देश की खबरें | तीन सदस्य बोर्ड ने विश्व कप कार्यक्रम में बदलाव को लेकर आईसीसी को लिखा: जय शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरुवार को कहा कि तीन पूर्ण बोर्ड सदस्यों ने भारत में होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में अपने मैचों के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को पत्र लिखा है।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरुवार को कहा कि तीन पूर्ण बोर्ड सदस्यों ने भारत में होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में अपने मैचों के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को पत्र लिखा है।

विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी करने वाले संघों के साथ बैठक के बाद शाह ने कहा कि कार्यक्रम से जुड़े मुद्दे को अगले तीन से चार दिन में सुलझा लिया जाएगा।

शाह ने गुरुवार को मीडिया कांफ्रेंस में कहा, ‘‘तीन सदस्यों ने कार्यक्रम में बदलाव को लकेर आईसीसी को लिखा है। सिर्फ तारीख और समय में बदलाव होगा, स्थलों में बदलाव नहीं किया जाएगा। दो मैच के बीच में अगर छह दिन का अंतर है तो हम इसे चार से पांच दिन करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीन से चार दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। आईसीसी की सलाह से बदलाव किए जाएंगे।’’

बीसीसीआई सचिव ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि किन देशों ने तारीख में बदलाव का आग्रह किया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के कार्यक्रम में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर शाह ने इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का संदर्भ दिए बिना कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले कहा, कुछ सदस्य बोर्ड ने आईसीसी को लिखा है और जल्द ही फैसला किया जाएगा।’’

बीसीसीआई और आईसीसी ने विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा पिछले महीने की थी और अब इसमें बदलाव से प्रशंसकों को समस्या हो सकती है।

भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के दौरान 10 स्थलों पर कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू