देश की खबरें | झारखंड के लातेहार में तीन माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से अलग होकर बने समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन सदस्यों ने बृहस्पतिवार को लातेहार जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लातेहार (झारखंड), 24 अप्रैल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से अलग होकर बने समूह झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन सदस्यों ने बृहस्पतिवार को लातेहार जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इनके नाम तुलसी गंझू उर्फ विशाल, पालेंद्र भोक्ता उर्फ अजीत और प्रमोद गंझू हैं, जिनमें से प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।

तीनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के लक्षीपुर गांव के निवासी हैं।

लातेहार पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 11वीं बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर ने उन्हें गुलदस्ते, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया।

गौरव ने कहा कि मौजूदा पुलिस अभियानों से राज्य में माओवादी संगठन कमजोर हुए हैं।

तीनों सदस्य पहले तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) से जुड़े थे, जो एक अन्य माओवादी समूह है। बाद में ये पप्पू लोहरा और लवलेश गंझू के नेतृत्व वाले जेजेएमपी दस्ते में शामिल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\