देश की खबरें | बुलंदशहर में शीत गृह का एक हिस्सा गिरने से तीन मजदूर फंसे, राहत-बचाव कार्य जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में एक शीतगृह (कोल्ड स्टोरेज) का एक हिस्सा गिरने से उसमें तीन मजदूर फंस गए।

बुलंदशहर (उप्र), 23 अप्रैल बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में एक शीतगृह (कोल्ड स्टोरेज) का एक हिस्सा गिरने से उसमें तीन मजदूर फंस गए।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा गिर गया और उसमें नीचे तीन मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। उनके अनुसार इस हिस्से में विदेशी गाजर का भंडारण हो रहा था।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्‍य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम वहां इस काम में जुटी हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि अंदर से फंसे लोगों की आवाज आ रही है और बचाव दल को पूरा विश्वास है कि वह तीनों मजदूरों को सकुशल बचा लेगा।

उन्होंने कहा कि घटना की जांच करने और विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन के लिए अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक जांच समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि समिति यह देखेगी कि स्वीकृत मानचित्र से निर्माण में कोई अनियमितता तो नहीं है और हादसा किन कारणों से हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड