देश की खबरें | मणिपुर में बाढ़ से तीन लोगों की मौत, हजारों प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों सहित)

(तस्वीरों सहित)

इंफाल, 30 मई मणिपुर की इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सेनापति जिले के थोंगलांग रोड पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। वहीं 83 वर्षीय एक महिला उफनती सेनापति नदी में डूब गई।

उन्होंने बताया कि इंफाल में बुधवार को 75 वर्षीय एक व्यक्ति बारिश के दौरान बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इंफाल नदी के उफान पर होने से कई इलाकों में पानी भर गया है और इंफाल घाटी में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है, जिसकी वजह से लोगों को पास के सामुदायिक भवनों में शरण लेनी पड़ी है।

उन्होंने बताया कि नम्बुल नदी के उफान पर होने के कारण इंफाल पश्चिम जिले के कम से कम 86 इलाकों में बाढ़ आने की सूचना है, जिनमें खुमान लम्पक, नगरम, सागोलबंद, उरीपोक, केसामथोंग और पाओना इलाके शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया, "लगातार बारिश के कारण इंफाल पूर्वी जिले के केरांग, खाबम और लैरीयेंगबाम लेईकाई क्षेत्रों के पास इंफाल नदी का तट टूट गया है और पानी कई क्षेत्रों में घुस गया है, जिससे सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं।

एक अधिकारी ने कहा, "इंफाल पूर्वी जिले के हेंगांग और खुरई विधानसभा क्षेत्रों के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।"

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, "कई इलाकों में नदी के तटबंध टूटने के कारण अनेक लोग और पशु प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार के अधिकारी, सुरक्षा और एनडीआरएफ कर्मी और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित सभी संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। फंसे हुए लोगों को नावों से सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड