देश की खबरें | मप्र में कार की मिनीवैन और मोटरसाइकिल से टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बृहस्पतिवार को एक कार के एक मिनीवैन से टकराने और बाद में एक मोटरसाइकिल से टकरा जाने की घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

छिंदवाड़ा (मप्र), सात दिसंबर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बृहस्पतिवार को एक कार के एक मिनीवैन से टकराने और बाद में एक मोटरसाइकिल से टकरा जाने की घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कार तड़के छिंदवाड़ा से सिवनी जा रही थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, "कार पहले विपरीत दिशा से आ रही एक मिनी वैन से टकराई और बाद में एक मोटरसाइकिल से टकरा गयी।"

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चालक की पहचान सोनू चंद्रवंशी (35) के रूप में हुई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मिनीवैन में बैठे दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मोहनलाल सनोदिया (40) और अन्नू यादव (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि कार चालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट