केरल में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
पुलिस ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।
कोच्चि, चार मई केरल के एरनाकुलम जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना रविवार की रात नौ बजे हुई जब मुवत्तुपुझा पुलिस थानांतर्गत वालकोम क्षेत्र में एक कार एक इमारत से जा टकराई।
उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
कार में सवार दो लोग और सड़क किनारे इमारत में रहने वाले तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए बेसिल जॉर्ज नामक व्यक्ति ने मलयालम फिल्मों में काम किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
Tags
संबंधित खबरें
PNG Connection Guide 2026: महाराष्ट्र में पाइप वाली गैस के लिए कैसे करें आवेदन? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज और खर्चा
Fact Check: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 मार्च को 'Lockdown in India' सर्च में अचानक उछाल की ये है असली वजह
West Asia Crisis: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई अहम बात; भारत ने 'तनाव कम करने और शांति बहाली' का दिया संदेश
Fact Check: अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म 'AA 23' में नहीं दिखेंगी अनुष्का शर्मा; एक्टिंग कमबैक की खबरों पर लगा विराम
\