देश की खबरें | नोएडा में अलग अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।

नोएडा, आठ फरवरी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के छीजारसी गांव के पास एक कार की चपेट में आने से अनिल कुमार सिंह नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। वह कार में फंस गए थे और गाड़ी उन्हें घसीटती हुई कुछ दूर ले गई थी।

एक अन्य घटना के बारे में मीडिया प्रभारी ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बुलंदशहर जिले के रहने वाले रवि चंद्रा (38) एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 37 यू-टर्न के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने कथित रूप से तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए राम नारायण मिश्रा नाम के शख्स को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

इस मामले में मृतक के परिजन रजनीश झा ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\