देश की खबरें | गुजरात के भरूच में कार के ट्रक से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के भरूच जिले में बुधवार को तड़के एक राजमार्ग पर कार के ट्रक से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भरूच (गुजरात), आठ जनवरी गुजरात के भरूच जिले में बुधवार को तड़के एक राजमार्ग पर कार के ट्रक से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे अंकलेश्वर शहर के पास हुई।

पनोली पुलिस थाने की निरीक्षक शिल्पा देसाई ने बताया, ‘‘महाराष्ट्र के पालघर के सात लोग अजमेर (राजस्थान) से उर्स में भाग लेने के बाद लौट रहे थे और सूरत की ओर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।’’

उन्होंने बताया कि पनोली के पास एक पुल पर कार को पहले पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी जिसके कारण कार आगे मंद गति से चल रहे दूसरे ट्रक से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान ताहिर शेख (32), अयान (23) और मुदस्सर (26) के रूप में हुई है।

घायल हुए चार लोगों को भरूच के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\