विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में तीन लोगों की मौत, 20 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के एक आतंकवादी के आत्मघाती हमले में अर्धसैनिक बल के कम से कम तीन जवानों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी गई।

कराची, पांच सितंबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के एक आतंकवादी के आत्मघाती हमले में अर्धसैनिक बल के कम से कम तीन जवानों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी गई।

क्वेटा पुलिस के उप महानिरीक्षक अजहर अकरम ने कहा कि विस्फोट क्वेटा-मस्तुंग राजमार्ग पर फ्रंटियर कोर की चौकी के निकट हुआ।

उन्होंने संवाददाता को बताया कि हमले में घायल हुए और मारे गए अधिकतर लोग फ्रंटिया कोर से थे, जो प्रांत में आतंकवाद से निपटने के अभियानों में अग्रणी है।

उन्होंने कहा कि हमले में घायल हुए लोगों में 18 सुरक्षा बल के अधिकारी और दो राहगीर हैं। उनके मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

वहीं बलूचिस्तान के आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि धमाका ‘‘आत्मघाती हमला’’ था और सोना खान चौकी के निकट किया गया था।

आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) में हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा बलों ने बताया कि हमले में जिस वाहन को निशाना बनाया गया वह हजारा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सब्जी विक्रेताओं की सुरक्षा के लिए तैनात था।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की है।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ क्वेटा के मस्तुंग मार्ग पर फ्रंटियर कोर की चौकी पर टीटीपी के आत्मघाती हमले की निंदा करता हूं। शहीदों के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। विदेश समर्थित आतंकवादियों से हमें बचाने के लिए सुरक्षा बलों और उनके बलिदानों को सलाम करता हूं।’’

बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगोव ने भी हमले की निंदा की है।

उन्होंने कहा,‘‘ सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अनगिनत बलिदान दिए हैं। पूरा देश शहीदों का ऋणी है। हम अपनी पूरी ताकत के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। ऐसे हमले हमारे बलों के हौंसले नहीं डिगा सकते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड