विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में तीन भारतीय नागरिकों को मादक पदार्थ तस्करी के मामले में हो सकती है मौत की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंडोनेशिया में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को मौत की सजा हो सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 21 मार्च इंडोनेशिया में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को मौत की सजा हो सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी।

आरोपियों पर सिंगापुर के झंडे वाले जहाज से 106 किलोग्राम ‘क्रिस्टल मेथ’ की तस्करी करने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि राजू मुथुकुमारन (38), सेल्वदुरई दिनाकरन (34) और गोविंदसामी विमलकंधन (45) को जुलाई 2024 में इंडोनेशिया के करीमुन जिले के पोंगकर जल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। तीनों तमिलनाडु के निवासी हैं और सिंगापुर के ‘शिपिंग (जहाजरानी)’ उद्योग में कार्यरत थे।

अधिकारियों के अनुसार, इंडोनेशियाई अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर ‘लेजेंड एक्वेरियस कार्गो’ जहाज को रोका था। जांच में इस जहाज से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।

अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि जहाज के कप्तान की गवाही आवश्यक है, लेकिन वह केवल वर्चुअल रूप से पेश हुए जिससे जिरह नहीं हो सकी।

बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि इतने बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ तस्करी कप्तान की जानकारी के बिना संभव नहीं।

अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के लिए 'मौत की सजा' की मांग की है। इंडोनेशियाई राष्ट्रीय नारकोटिक्स एजेंसी के प्रमुख मार्थिनस हुकॉम ने कहा कि तीनों भारतीय नागरिक ही मादक पदार्थो के मालिक हैं।

इस मामले में फैसला 15 अप्रैल को आने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट