देश की खबरें | महिला समेत तीन ने की आत्महत्या एक की संदिग्ध अवस्था में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतबुद्धनगर जनपद के विभिन्न जगहों स्थानों पर तीन लोगों ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली जबकि एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।

नोएडा(उप्र), 24 सितंबर गौतबुद्धनगर जनपद के विभिन्न जगहों स्थानों पर तीन लोगों ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली जबकि एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि नोएडा में सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में मंजू (24) को उसके पति अवधेश ने गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कुमार के अनुसार मंजू के गले पर फंदे का निशान है और अवधेश ने भी हिरासत के दौरान कथित रूप से बताया है कि उसकी पत्नी ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की।

उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 20 थानाक्षेत्र के हरौला गांव में शुभम सिंह (25) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पेड़ की डाल से फांसी लगाकर कथित रूप से अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर 58 थानाक्षेत्र में मनोज पाल की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने इन सभी मामलों की जांच कर रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट