देश की खबरें | पंजाब में इतिहास की तीन किताबों पर प्रतिबंध लगाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने सिखों के इतिहास से जुड़े तथ्यों को कथित रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश करने को लेकर इतिहास की तीन किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

चंडीगढ़, एक मई पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने सिखों के इतिहास से जुड़े तथ्यों को कथित रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश करने को लेकर इतिहास की तीन किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने रविवार को कहा कि किताबों में सिखों के इतिहास से जुड़े तथ्यों को कथित रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाले लेखकों और प्रकाशकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “सिख इतिहास हम सभी और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य है। 12वीं कक्षा की किताब 'पंजाब का इतिहास' में सिखों के इतिहास से जुड़े गलत तथ्य पेश किए गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर लेखकों और प्रकाशकों के खिलाफ कार्रवाई करने और किताबों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।“

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सिख गुरुओं के इतिहास, सिख जगत और पंजाब से अवगत कराना है।

जिन पुस्तकों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें मंजीत सिंह सोढ़ी द्वारा लिखित 'मॉडर्न एबीसी ऑफ हिस्टरी ऑफ पंजाब', महिंदरपाल कौर द्वारा लिखित 'पंजाब का इतिहास' और कक्षा 12 के लिए एम एस मान द्वारा लिखी गई 'पंजाब का इतिहास' पुस्तक शामिल हैं।

इन किताबों को जालंधर के तीन अलग-अलग प्रकाशकों ने प्रकाशित किया है। इन किताबों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय एक जांच समिति की एक रिपोर्ट के बाद लिया गया है।

जांच समिति का गठन किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा की शिकायत के बाद किया गया था, जिन्होंने कहा था कि इन किताबों में कुछ टिप्पणियां हैं जो सिखों के इतिहास के अनुरूप नहीं हैं।

पीएसईबी के अध्यक्ष योगराज सिंह ने रविवार को पुष्टि की कि तथ्यों से छेड़छाड़ करने को लेकर तीन किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू