देश की खबरें | राजौरी और पूंछ जिले में आतंकवादियों के तीन समूह सक्रिय : एडीजीपी मुकेश सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में आतंकवादियों के लगभग तीन समूह सक्रिय हैं और प्रत्येक समूह में दो से तीन आतंकवादी शामिल हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
राजौरी/जम्मू, छह अगस्त जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में आतंकवादियों के लगभग तीन समूह सक्रिय हैं और प्रत्येक समूह में दो से तीन आतंकवादी शामिल हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल इलाके से आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि सीमा पार से आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां दोगुनी कोशिश कर रही हैं।
सेना के रोमियो फोर्स के मेजर जनरल मोहित त्रिवेदी के साथ मौजूद सिंह ने राजौरी में सवाददाताओं को बताया, "माना जाता है कि (पीर पंजाल) क्षेत्र में आतंकवादियों के दो या तीन समूह मौजूद हैं। प्रत्येक समूह में दो से तीन आतंकवादी शामिल हैं, लेकिन उनकी सटीक संख्या बताना मुश्किल है।"
पुलिस महानिदेशक सिंह रविवार को राजौरी पहुंचे, जहां शनिवार से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
उन्होंने बताया कि लड़ाकू वर्दी में एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया और उसके पास से एक एके. असॉल्ट राइफल और दो पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
सिंह ने बताया, "आतंकवादियों को समुह को बुधल के गुंदाह-खवास गांव में देखे जाने के बाद सेना को इसकी सूचना दी गई तथा पुलिस का एक दल गांव पहुंचा। जब घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया, तब आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।"
महानिदेशक ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि मारा गया आतंकवादी पाकिस्तान का था।
उन्होंने कहा, ''गांव में एक और आतंकवादी मौजूद है और मुठभेड़ जारी है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)