उत्तर प्रदेश के देवरिया में नाव पलटने से 3 लड़कियों की मौत, 4 को बचाया गया

उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के महादेव ताल में नाव पलटने से तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई जबकि चार अन्य को बचा लिया गया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के महादेव ताल में नाव पलटने से तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई जबकि चार अन्य को बचा लिया गया. देवरिया के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शनिवार को बताया कि भलुअनी थाना क्षेत्र के गरेड गांव में शुक्रवार की शाम यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि इस हादसे में मारी गई सभी लड़कियों की उम्र आठ वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बीच है. निरंजन के अनुसार पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में राज नंदनी, लल्नत और रितु की मौत हो गई.  उन्होंने बताया कि रतन नामक लड़की की हालत गंभीर है जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत लड़कियों के परिजनों को सरकारी सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह भी पढ़े: गुजरात में नाव पलटने से एक ही परिवार के 3 लोग डूबे, 1 व्यक्ति लापता

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को गरेड गांव के रामेश्वर के बेटे का मुंडन संस्कार था. इस कार्यक्रम के लिए उनके यहां कई रिश्‍तेदार एकत्र हुए थे. मुंडन कार्यक्रम के बाद घर से सात लड़कियां शाम को पास में स्थित महादेव ताल में नौका विहार के लिए गई थी और उसी दौरान नाव पलट गई. उन्होंने बताया कि नाविक तैरकर बाहर निकल गया लेकिन वे डूबने लगीं. लोगों ने चार लड़कियों को किसी तरह बचा लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा