देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के एक गांव में बुजुर्ग महिला समेत परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को 65 वर्षीय महिला, उसका बेटा और नाबालिग पोती अपनी झोपड़ी में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रायगढ़, 31 मार्च छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को 65 वर्षीय महिला, उसका बेटा और नाबालिग पोती अपनी झोपड़ी में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक सभी शवों के सिर पर किसी नुकीली चीज से चोट के निशान थे, जिससे लगता है कि उनकी हत्या की गई है।

एक अधिकारी ने यहां बताया कि घटना कापू थाना क्षेत्र के धवाईदाद गांव की है और मृतकों की पहचान दुहनी बाई, उनके बेटे अमृत लाल (40) और पोती अमृता बाई (14) के रूप में हुई है।

अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों बुधवार को महुआ के फूल लेने के लिए पास के जंगल में गए थे और रात में गांव के बाहरी इलाके में स्थित अपनी झोपड़ी में लौट आए थे। यह इलाका राजधानी रायपुर से लगभग 250 किमी दूर है।

बृहस्पतिवार की सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने तीनों को खून से लथपथ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\