देश की खबरें | पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तीन ड्रोन, हेरोइन बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तीन स्थानों से तीन ड्रोन और हेरोइन बरामद हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 22 जून पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तीन स्थानों से तीन ड्रोन और हेरोइन बरामद हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि तलाश अभियान के बीएसएफ और पंजाब पुलिस को तरन तारन जिले में नूरवाला गांव के पास एक खेत में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चीन निर्मित ड्रोन मिला।

दूसरे मामले में शनिवार को बीएसएफ ने ड्रोन के बारे में सूचना मिलने पर फिरोजपुर जिले में सीमा के पास तलाश अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने लाखा सिंह वाला गांव के पास खेत से ड्रोन के साथ एक पैकेट जब्त किया, जिसमें हेरोइन और एक खाली मैगजीन थी।

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने शनिवार को फाजिल्का जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से एक और ड्रोन बरामद किया।

प्रवक्ता ने बताया कि ड्रोन के साथ ही गहलेवाला गांव के खेत से 520 ग्राम हेरोइन से भरा पैकेट भी मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\