ऑस्ट्रेलिया में एक द्वीप के पास विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 लोगों की मौत, 3 घायल

पुलिस ने बताया कि मंगलवार अपराह्न द्वीप से उड़ान भरने के दौरान विमान ‘सेसना 208 कारवां’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सात लोग सवार थे. उसने बताया कि महज एक यात्री है जिसे कोई चोट नहीं आई है.

plane

पुलिस ने बताया कि मंगलवार अपराह्न द्वीप से उड़ान भरने के दौरान विमान ‘सेसना 208 कारवां’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सात लोग सवार थे. उसने बताया कि महज एक यात्री है जिसे कोई चोट नहीं आई है. ‘स्वान रिवर सीप्लेन्स’ के स्वामित्व वाला यह विमान रॉटनेस्ट द्वीप से पर्थ लौट रहा था.

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य के प्रमुख रोजर कुक ने बताया कि मृतकों में स्विट्जरलैंड की 65 वर्षीय पर्यटक (महिला), डेनमार्क का 60 वर्षीय पर्यटक (पुरुष) और पर्थ का एक निवासी शामिल है. यह व्यक्ति विमान का पायलट था. कुक ने कहा कि दुर्घटना की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य के पुलिस कमिश्नर कर्नल ब्लांच ने बताया कि घायलों की गंभीर चोट नहीं आई है. यह भी पढ़े : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया इलाज कराने के लिए लंदन रवाना

इस दुर्घटना की जांच कर रहे ‘ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो’ (एटीएसबी) ने कहा कि विशेष अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने इन घटना को ‘‘भयावह’’ बताया.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े