देश की खबरें | माकपा की केंद्रीय समिति की तीन दिवसीय बैठक दिल्ली में शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार को दिल्ली में शुरू हो गई और इसके एजेंडे में आगामी चुनावों में कांग्रेस के साथ सहयोग को लेकर पार्टी की नीति पर चर्चा करना शीर्ष पर होगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार को दिल्ली में शुरू हो गई और इसके एजेंडे में आगामी चुनावों में कांग्रेस के साथ सहयोग को लेकर पार्टी की नीति पर चर्चा करना शीर्ष पर होगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पोलित ब्यूरो में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को लेकर मतभेद है। केरल का गुट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ क्षेत्रीय दलों के साथ वामपंथी नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष गठबंधन पर जोर दे रहा है।

उन्होंने बताया कि दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के नेताओं का कहना है कि देश के सबसे बड़े विपक्षी दल के बिना कोई भी गठबंधन अव्यावहारिक होगा। पश्चिम बंगाल के नेताओं ने कहा है कि संपूर्ण राष्ट्रीय स्थिति और राज्यों की चुनावी राजनीति के बीच अंतर है।

केंद्रीय समिति इस मामले पर चर्चा कर सकती है और इस संबंध में ‘पार्टी कांग्रेस’ एक राजनीतिक प्रस्ताव का मसौदा तैयार कर सकती है।

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय समिति हाल में हुए चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा भी करेगी।

23वीं ‘माकपा पार्टी कांग्रेस’ केरल के कन्नूर में अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\