जरुरी जानकारी | पीएम-किसान के लाभार्थियों में तीन करोड़ महिलाएं, अभी तक 54,000 करोड़ रुपये दिए गए: राष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों में लगभग तीन करोड़ महिलाएं हैं और इन्हें कुल 54,000 करोड़ रुपये से अधिक की मदद दी गई है।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों में लगभग तीन करोड़ महिलाएं हैं और इन्हें कुल 54,000 करोड़ रुपये से अधिक की मदद दी गई है।

राष्ट्रपति ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ''पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सवा दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की मदद दी गई है। खास बात ये है कि इन लाभार्थियों में लगभग तीन करोड़ लाभार्थी महिलाएं हैं।''

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अभी तक महिला किसानों को लगभग 54,000 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, ''मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान भी हैं। ये छोटे किसान दशकों से सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है।''

उन्होंने कहा कि छोटे किसानों के लिए फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड का प्रसार बढ़ाने के साथ ही सरकार ने पहली बार पशुपालकों और मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से जोड़ा है।

मुर्मू ने कहा कि भारत एक ओर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित कर रहा है और साथ ही दूसरी तरफ नैनो यूरिया जैसी आधुनिक टेक्नॉलॉजी का भी विकास किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\