देश की खबरें | जेल में बंद बदमाश बिश्नोई के तीन करीबी सहयोगी बठिंडा में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने कनाडा निवासी अपराधी गोल्डी बराड़ और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के तीन करीबी सहयोगियों को बठिंडा में गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, एक मई पंजाब पुलिस ने कनाडा निवासी अपराधी गोल्डी बराड़ और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के तीन करीबी सहयोगियों को बठिंडा में गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) ने तीनों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी रकम वसूली के लिए मालवा क्षेत्र के एक प्रमुख कारोबारी पर हमले की योजना बना रहे थे।

आरोपियों की पहचान ग्राम चारेवां निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ ​​सचिन, गांव झोरार के हिम्मतवीर सिंह गिल और गांव चक दुखे वाला के बलकरण उर्फ ​​विक्की के रूप में हुई है। ये तीनों गांव श्री मुक्तसर साहिब में स्थित हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से दो .30-कैलिबर पिस्तौल, दो .32-कैलिबर पिस्तौल, 20 कारतूस और एक कार भी बरामद की है। एजीटीएफ के उप महानिरीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सूचना मिलने के बाद बठिंडा से एजीटीएफ की एक टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया, जो मालवा क्षेत्र के एक प्रमुख व्यवसायी से पैसे वसूलने के लिए हमला करने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने कहा कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से एक अपराध टल गया है। डीआईजी भुल्लर ने कहा कि तीनों आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि है, जबकि सचिन और हिम्मतवीर पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की तस्करी में कथित रूप से शामिल थे।

उन्होंने कहा कि वे दूसरे राज्यों से गिरोह के लिए हथियार खरीदते थे और लक्षित हत्याओं (टारगेट किलिंग) के लिए अपने सहयोगियों को देते थे। डीआईजी ने कहा कि कनाडा स्थित गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के निर्देश पर ये बदमाश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के फरार बदमाशों को शरण देते थे।

संतोष नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू