देश की खबरें | मप्र के आगर मालवा जिले में तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में दो भाई-बहनों समेत तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आगर मालवा (मप्र), 25 मई मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में दो भाई-बहनों समेत तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नलखेड़ा पुलिस थाने के प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर चल्दा गांव में हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के एक सदस्य की मृत्यु हो गई थी और अंतिम संस्कार के बाद कुछ महिलाएं लखुंदर नदी में स्नान करने गई थीं।

उन्होंने कहा कि ये तीन बच्चे भी उनके साथ थे, जब महिलाएं स्नान कर घाट पर लौटीं तो बच्चों को गायब पाया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि बाद में राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) के कर्मियों ने बच्चों के शव बाहर निकाले।बच्चों की उम्र सात और आठ वर्ष थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\