नगालैंड में कोविड-19 के तीन मामले मिले

नगालैंड सरकार ने राज्य के उस व्यक्ति की गिनती नहीं की थी जो 13 अप्रैल को असम में संक्रमित पाया गया था। एक निजी अस्पताल ने उसे गुवाहाटी के सरकारी अस्पताल के लिये रैफर किया था। बाद में वह ठीक हो गया था।

जियो

कोहिमा, 25 मई नगालैंड में सोमवार को कोविड-19 का “पहला” मामला सामने आया जब हाल में चेन्नई से लौटे तीन लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगालैंड सरकार ने राज्य के उस व्यक्ति की गिनती नहीं की थी जो 13 अप्रैल को असम में संक्रमित पाया गया था। एक निजी अस्पताल ने उसे गुवाहाटी के सरकारी अस्पताल के लिये रैफर किया था। बाद में वह ठीक हो गया था।

आयुक्त और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव मेनुखोल जॉन ने कहा कि 20 से 30 साल के बीच के दो पुरुष और एक महिला कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं और दीमापुर व कोहिमा के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।

जॉन ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन नगालैंड अब ‘ग्रीन’ राज्य नहीं रहा।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने ट्वीट किया, “दुर्भाग्य से दीमापुर में दो, और कोहिमा में एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। घबराने की जरूरत नहीं है। हमें इसे बेहद सावधानी और जिम्मेदारी से संभालने की जररूत है। उनके संपर्क में आए लोगों और निषिद्ध करने के उपायों को अमल में लाया जा रहा है और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।”

जॉन ने कहा, “हमारे चिकित्सा दल वायरस के प्रसार को रोकने के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। राज्य में लौटने वालों की निगरानी की जा रही है। हम जनता से न घबराने की अपील करते हैं।”

उन्होंने कहा कि यह तीनों लोग चेन्नई से बीती 22 मई को मिजोरम पहुंची पहली श्रमिक ट्रेन के यात्री थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट