देश की खबरें | ओडिशा के नयागढ़ में तलाब में नहाते समय तीन लड़के डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के नयागढ़ जिले में रविवार को तीन लड़के एक तालाब में कथित तौर पर डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 27 अप्रैल ओडिशा के नयागढ़ जिले में रविवार को तीन लड़के एक तालाब में कथित तौर पर डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना दासपल्ला प्रखंड के गोदीबिदा गांव में हुई। तीनों लड़के एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव के एक तालाब में नहा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

स्थानीय लोगों ने तीनों लड़कों को तालाब से बाहर निकाला और दासपल्ला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान उमाकांत नायक (11), रितेश प्रधान (11) और शुभम खिलारी (9) के रूप में हुई है।

इसी तरह की एक अन्य घटना में, कटक के खाननगर के पास कथाजोड़ी नदी में नहाते समय 14 वर्षीय एक किशोर डूब गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सूर्यकांत माझी के रूप में हुई है।

वहीं, एक अन्य घटना में बलांगीर जिले के पटनागढ़-गैसीलेट रोड पर एक डंपर (भारी वाहन) की मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने के कारण चार वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई तथा उसके माता-पिता और चाचा घायल हो गए।

बच्चा मोटरसाइकिल की ईंधन टंकी पर बैठा हुआ था, जबकि उसका चाचा मोटरसाइकिल चला रहा था, उनके पीछे बच्चे के माता-पिता बैठे थे।

पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड