देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन सड़क से तीन बम बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन बम बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 15 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन बम बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नैमेड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गदामली से कडेर गांव के मध्य निर्माणाधीन सड़क पर दो पाइप बम तथा एक कुकर बम बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि गदामली से कडेर गांव के मध्य निर्माणाधीन सड़क की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) और जिला पुलिस के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि दल जब क्षेत्र में था तब तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो पाइप बम और एक कुकर बम बरामद किया। नक्सलियों ने स्ट्रीट सोलर पैनल के खंभे को काटकर डायरेक्शनल पाइप बम तैयार किया था।

उन्होंने बताया कि इन बम को सड़क के किनारे और मध्य में लगाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि पाइप बम लगभग 30-30 किलोग्राम का तथा कुकर बम 10 किलोग्राम वजन का था। सभी बम को कमांड स्वीच सिस्टम से दो-दो मीटर की दूरी पर सीरीज में लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने सभी बम को निष्क्रिय कर दिया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड