देश की खबरें | ठाणे में तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में अवैध रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 15 जनवरी भारत में अवैध रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उल्हासनगर पुलिस ने मंगलवार को कोलेगांव में छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि महिलाएं वैध वीजा नहीं दिखा सकीं।

उनकी पहचान रोजिना बेगम सुकुर अली (29), तंजिला खातून रज्जाक शेख (22) और शेफाली बेगम मुनीरुल शेख (23) के रूप में की गई।

अधिकारी ने बताया कि महिलाएं घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थीं तथा अपना जीवनयापन करने के लिए इसी प्रकार के अन्य काम भी करती थीं।

उन्होंने बताया कि डोंबिवली के मनपाड़ा पुलिस थाने में पासपोर्ट अधिनियम और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी