देश की खबरें | मुंबई में एक करोड़ रुपये से अधिक ठगने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक व्यक्ति से कथित रूप से एक करोड़ रुपये से अधिक राशि ठगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

मुंबई, एक अक्टूबर मुंबई में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक व्यक्ति से कथित रूप से एक करोड़ रुपये से अधिक राशि ठगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब 21 सितंबर को पीड़ित ने पश्चमी उप नगर कांदीवली में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी । शिकायत के अनुसार एक आरोपी रानी सारंग ने फेसबुक के माध्यम से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा । इसमें कहा गया है कि यह फेसबुक खाता फर्जी था उसने खुद को पीड़ित के दोस्त की पत्नी के रूप में पेश किया ।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने पिछले कुछ महीनों में शिकायतकर्ता के साथ सोशल मीडिया पर चैटिंग की और इस दौरान उसने दावा किया कि उसे पैसों की जरूरत है क्योंकि उसके बच्चे बीमार हैं और परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि कुछ दिनों के बाद, आरोपी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता से झूठ बोला कि महिला की मृत्यु हो गई है और अगर उसने पैसे नहीं दिये तो एक अन्य महिला आत्महत्या कर लेगी ।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने उन्हें कथित रूप से 1.1 करोड़ रुपये दिये । पुलिस ने आरोपियों रानी पंकज सारंग (42), रूचिका गणेश हपितकर (24) और प्रसाद भानुशाली (27) को गिरफ्तार कर लिया ।

तीनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के अलावा अन्य संबंधित धाराओं के अधीन गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\