देश की खबरें | दिल्ली में निजी शिक्षक की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमोत्तर दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में झगड़े के दौरान एक निजी शिक्षक की कथित रूप से हत्या करने एवं उसके मित्र को घायल कर देने को लेकर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर पश्चिमोत्तर दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में झगड़े के दौरान एक निजी शिक्षक की कथित रूप से हत्या करने एवं उसके मित्र को घायल कर देने को लेकर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मंगोलपुरी निवासियों-- मुकेश (22), रौनक (19) और रोहित (23) को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पुलिस को 14 दिसबंर को रात आठ बजकर 20 मिनट पर इस झगड़े की सूचना मिली जिसके बाद दो घायलों को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार अस्पताल में निजी शिक्षक अमरदीप (20) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सागर का उपचार चल रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि ये दोनों अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे, उसी बीच किसी बात पर उनका आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला एवं फिर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह के अनुसार पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार किया जिसने बताया कि हादसे दिन वह काम से लौटने के बाद बाजार में मुकेश एवं रौनक से मिला। उसने बताया कि इसके बाद तीनों जब किसी काम से मुकेश के घर जाने लगे तब अमरदीप एवं सागर सामने से आ रहे थे और आपस में टकराने के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

सिंह के अनुसार इस बीच अमरदीप एवं सागर ने अपने कुछ और दोस्तों को बुला लिया तथा दोनों पक्षों में एक बार फिर लड़ाई हो गयी जिसमें रौनक एवं मुकेश ने पीड़ितों पर चाकू से वार कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने मुकेश एवं रौनक को मंगोलपुरी रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार किया। इन दोनों को मीडिया में आई खबरों से निजी शिक्षक की मौत की जानकारी मिली और वे रेलवे लाइन के पास झुग्गियों में छिपे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\