देश की खबरें | ‘सम्मोहन’ के जरिए लोगों को ठगने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘सम्मोहन’ के माध्यम से लोगों को कथित रूप से ठगने को लेकर दो व्यक्तियों एवं एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘सम्मोहन’ के माध्यम से लोगों को कथित रूप से ठगने को लेकर दो व्यक्तियों एवं एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों की पहचान सुलतानपुरी के निवासी गणेश (36) और उत्तम नगर के सुरेश (37) के रूप में पहचान हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छह दिसंबर को एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि जब वह बाजार से लौट रही थी, तब दो पुरुष एवं एक महिला उसके पास पहुंचे और उन्होंने उससे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जाने का रास्ता पूछा।

अधिकारी के अनुसार, इन तीनों ने महिला को बताया कि उनके पास दो-तीन लाख रुपये नकद हैं तथा उन्हें डर है कि कोई उनसे यह छीन लेगा। तीनों ने शिकायतकर्ता को एक पॉलीथीन बैग दिखाते हुए कहा कि उसमें अखबार में लपटेकर नकदी का बंडल रखा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों ने महिला से नकद के बदले सोने के गहने देने को कहा। उसपर शिकायतकर्ता ने उन्हें ‘मंगलसूत्र और कान की बालियां’ दे दीं। तीनों महिला को यह कहकर गहने लेकर चले गये कि घर जाकर ही नकदी के बंडल को खोलना है।

अधिकारी ने बताया कि बैग की जांच करने पर शिकायतकर्ता को बंडल में बस अखबार मिला। शिकायतकर्ता के अनुसार तीनों के साथ बातचीत के दौरान वह अपने विवेक से चीजें तय नहीं कर पायीं एवं उनकी बातें मानती चली गयीं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) संजय कुमार सैन ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली तथा आरोपी महिला (22) को शनिवार को सोनिया विहार से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर गणेश एवं सुरेश को भी पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी सम्मोहन जानते हैं और गहने पहनने वाली महिलाओं को निशाना बनाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड