देश की खबरें | असम में अलग-अलग अभियानों में मादक पदार्थों के साथ तीन गिरफ्तार: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि राज्य में अलग-अलग अभियानों में तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई।

गुवाहाटी, 17 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि राज्य में अलग-अलग अभियानों में तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई।

शर्मा ने कहा, तीनों मामलों में, मादक पदार्थ पड़ोसी राज्यों से लाए गए थे।

उन्होंने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पिछले दो दिन में, असम पुलिस राज्य में मादक पदार्थों के तस्करों पर करारा प्रहार करने में सक्षम रही और अनगिनत युवाओं की जिंदगी बर्बाद होने से बचाई गई।’’

उन्होंने कहा, करीमगंज पुलिस ने दो लाख याबा टैबलेट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

याबा टैबलेट भारत में अवैध हैं क्योंकि उनमें मेथामफेटामाइन होता है, जो नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-2 में आता है।

जोरहाट और गोलाघाट पुलिस ने 358 ग्राम हेरोइन जब्त की और एक संदिग्ध को पकड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीमगंज पुलिस के एक अन्य अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 1.2 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।

शर्मा ने कहा, ‘‘तीनों मामलों में, नशीले पदार्थों को पड़ोसी राज्यों से लाया गया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड